‘नमस्कार फ्रॉम स्पेस’, LIVE वीडियो में देखिए शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ओर बढ़ रहे हैं। एक्सिओम स्पेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें शुभांशु ने अंतरिक्ष यात्रा के अपने रोमांचक अनुभव को बयां किया। शुभांशु ने कहा कि 30 दिन के क्वारंटीन के बाद लॉन्च के दिन ड्रैगन कैप्सूल में बैठे-बैठे बस यही सोच रहा था कि यह जल्द ही बाहर आ जाए।

शुभांशु ने कहा कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरे कंधे पर तिरंगा बता रहा था कि सभी देशवासी मेरे साथ हैं। भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए यह एक बड़ा कदम है। आप सभी मेरे साथ गर्व महसूस कर रहे हैं। मेरे जरिए आप भी इस यात्रा का पूरा आनंद उठाएं।

कैप्टन शुभांशु के साथ और कौन?

आपको बता दें कि शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन में बतौर कैप्टन शामिल हैं। उनके साथ क्रू में अमेरिका के रहने वाले कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के निवासी स्लावोश उज्नान्स्की-विश्न्यूस्की और हंगरी के रहने वाले टिबोर कापू शामिल हैं। शुभांशु ने अंतरिक्ष से पहला संदेश भेजते हुए कहा- नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, 41 साल बाद हम फिर अंतरिक्ष में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *