नई दिल्ली: दुनियाभर के साइंटिस्ट जिस रहस्यमय इंटरस्टेलर धूमकेतु की एक झलक पाने को बेताब थे, उसे भारत से देखा गया है. ISRO से जुड़े फिजकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिकों ने माउंट आबू से ऑब्जर्व किया है. PRL के वैज्ञानिकों ने अपने 1.2-मीटर टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके धूमकेतु 3I/ATLAS का डिटेल ऑब्जर्वेशन किया. यह धूमकेतु अब भीतरी सोलर सिस्टम से दूर जा रहा है. यह तीसरा ज्ञात इंटरस्टेलर धूमकेतु है, जिसने हमारे सोलर सिस्टम में एंट्री की है. जुलाई 2025 में ATLAS सर्वे ने इसे खोजा था. हाइपरबोलिक पाथ पर यात्रा कर रहा यह सेलेस्टियल ट्रेवलर कभी वापस नहीं आएगा, इसलिए यह ऑब्जर्वेशन बहुत अहम है.