श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग केंद्र शासित प्रदेश से बाहर जाने में आशंकित रहते हैं क्योंकि कुछ लोगों की हिंसक गतिविधियों के कारण उन्हें शक की निगाह से देखा जाता है. अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक कार्यक्रम में कहा, “मौजूदा परिस्थितियों में शायद माता-पिता अपने बच्चों को बाहर भेजना पसंद नहीं करेंगे. जब हमें हर तरफ से शक की निगाहों से देखा जाता है, जब किसी और के कृत्य के लिए हमें बदनाम करने की कोशिश की जाती है, जब कुछ लोगों के किए की सजा सभी को देने की कोशिश की जाती है, तो जाहिर है कि हमारे लिए बाहर जाना मुश्किल हो जाता है.