भारत ने इजरायल-ईरान युद्ध पर बदला स्टैंड, परमाणु ठिकानों पर हमले की निंदा की

नई दिल्लीः ईरान और इजरायल की जंग पर भारत ने स्टैंड बदल लिया है। इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनियां गांधी ने ईरान का साथ न देने के लिए भारत सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने ईरान से भारत का कई दशकों पुराना मजबूत संबंध बताया था। वहीं अब ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर भारत ने भी ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमलों पर चिंता व्यक्त की है। ब्रिक्स देशों ने एक सुर में ईरान पर जारी हमलों को इंटरनेशलन कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करार दिया है। इस बयान में भारत ने हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा की है।

ब्रिक्स देशों के साथ भारत द्वारा इजरायल और अमेरिकी हमलों की निंदा काफी अहम है। क्योंकि यह निंदा ऐसे समय में की गई है, जब अगले महीने की शुरुआत में ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है इस शिखर सम्मेलन में ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध चर्चा के केंद्र में रहेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 5-6 जुलाई को रियो-डी जेनेरियो में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *