नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में एक खास उपलब्धि को हासिल किया है. गोवा की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दौरान विकटों का शतक पूरा किया. पिता की तरह अर्जुन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करते हैं. हालांकि सचिन जैसी बल्लेबाजी नहीं करते लेकिन गोवा के लिए डेब्यू रणजी मैच में उन्होंने शतक जमाया था.