डब्ल्यूटीसी 2025 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मशहूर स्थान बारबाडोस में खेला जा रहा है। इस दौरान पहले ही दिन कैरेबीयाई गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है।
दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की है। पहले टेस्ट के पहले दिन कैरेबियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।