रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड के दौरे पर है। ऐसे में टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई है। इस दौरान इंडिया-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा चुका है। पहले मुकाबले को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने इंडिया को पांच विकेट से शिकस्त दी। हालांकि टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ गलतियों के कारण वो अंतिम दिन 350 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। अब सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के ऐतिहासिक मैदान एजबेस्टन पर 2 जुलाई से शुरु होगा। यदि इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करनी है तो उसे इन तीन श्रेत्रों में काम करना होगा।