ट्रक ड्राईवर के बेटे ने दिखाया दम, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

एक तरफ भारतीय टेस्ट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड से मात खा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड में जाकर उसको करारी शिकस्त दी है। जी हां, भारतीय अंडर-19 टीम और यंग लायंस इनविटेशनल XI के बीच 24 जून को वार्म-अप मैच खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया ने उसे 231 रन के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।

50 ओवर के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 442 रन जड़ डाले। इसके जवाब में इंग्लैंड की यंग लायंस इनविटेशवनल XI 41.2 ओवर में महज 211 रन पर ढेर हो गई। मुकाबले में भारतीय टीम के लिए 18 वर्षीय बल्लेबाज हरवंश पांगलिया ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *