US के बयान से खौला मिडल ईस्ट!

तेल अवीव: ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के बाद इजरायल के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। खाड़ी क्षेत्र के कई मुस्लिम देश अब इजरायल को आधिकारिक मान्यता देने की तैयारी में हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने दी है।

विटकॉफ ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि अब्राहम समझौते से जुड़े देशों की तरफ से जल्द ही कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। याद रहे कि साल 2020 में, ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, अब्राहम समझौता मध्य पूर्व में एक ऐतिहासिक घटना थी। इस समझौते के तहत संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को और सूडान ने इजरायल के साथ राजनयिक संबंध सामान्य करने पर सहमति जताई थी। अब इसी तरह के और कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *