Trump-MBS Meet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में खाड़ी देशों के साथ यूएस के रिश्ते ठीक करने के लिए वहां के दौरे पर गए. अब सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी अमेरिका के दौरे पर पहुंचे, तो एक बार फिर से उस कांड को लेकर सवाल उठ गया, जो दोनों देशों के बीच विवाद की वजह रहा है. जैसे ही पत्रकार ने प्रिंस सलमान से 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बारे में सवाल पूछा, वो झेंप गए. इस पर डोनाल्ड ट्रंप उनके बचाव में सामने आ गए.