पटना. बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जेडीयू विधायक दल और बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को एनडीए विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है. दरअसल एनडीए की अहम बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सभी घटक दलोंजदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), HAM और आरएलएम के विधायक मौजूद रहे. इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. इसके साथ ही उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है.