वाशिंगटन: सऊदी अरब के प्रिंस का अमेरिका दौरा यूं तो डील्स के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा लेकिन एक और तस्वीर सोशल मीडिया में छाई रही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-एक्स के सीईओ एलन मस्क के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बावजूद, मंगलवार रात व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के सम्मान में आयोजित भव्य डिनर में एलन मस्क भी मौजूद रहे. यह इवेंट अमेरिका-सऊदी संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक था, फिर इसमें मस्क की मौजूदगी का क्या मतलब था