इंडियन नेवी दफ्तर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट, ISI को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

जयपुर: नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में काम करने वाले एक अपर डिवीजन क्लर्क को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पैसों के लिए एक पाकिस्तानी जासूस को संवेदनशील रक्षा जानकारी उपलब्ध करवाई। राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने आरोपी विशाल यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने एक पाकिस्तानी जासूस को गोपनीय जानकारी साझा की जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित डिटेल्स शामिल है।। इस कथित महिला जासूस ने खुद को भारतीय युवती प्रिया शर्मा बताया था।

विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि आरोपी विशाल यादव ने जानकारी देने के बदले कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये लेने की बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि इसमें ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी लीक करने के लिए 50,000 रुपये शामिल थे। कुछ भुगतान यूएसडीटी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में भी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *