SIR पर ममता बनर्जी को गुस्‍सा क्‍यों आया? पहले चुनाव आयोग को लताड़ा

नई दिल्‍ली. सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में जारी चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर के दौरान अबतक बंगाल में 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ममता ने चुनाव आयोग के एसआईआर का कड़ा विरोध जताते हुए जलपाईगुड़ी में शांति मुनि एक्का नामक बूथ स्तर की अधिकारी (BLO) की आत्महत्या का जिक्र किया. उन्होंने इस कदम के पीछे असहनीय दबाव होने की बात कही. ममता ने चुनाव आयोग से अपील की है कि इस प्रक्रिया को तुरंत रोक दिया जाए ताकि और जानें न जाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *