मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने एक रिपोर्ट में एक सुझाव दिया है। इस रिपोर्ट में सभी बैंकों को रेपो रेट में कटौती का सीधा फायदा कस्टमर्स तक तेजी से पहुंचाते हुए लोन को सस्ता करना चाहिए। पिछली एमपीसी मीटिंग में रेपो रेट में 0.50 परसेंट की कटौती की गई थी, जिसके बाद ये दर 5.50 परसेंट हो गई है।
आरबीआई के जून बुलेटिन में पब्लिश एक आर्टिकल में इस बात पर जोर दिया गया है कि रेपो रेट में कटौती का फायदा ग्राहकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए वित्तीय स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ज्यादातर बैंक फरवरी और अप्रैल में घोषित दरों में कटौती का लाभ अपने कस्टमर्स तक पहले ही पहुंचा चुके हैं।