डीबीएस बैंक इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, 1 अगस्त 2025 से अगर आपने अपने सेविंग अकाउंट में एवरेज मंथली बैलेंस नहीं रखा, तो आपको बाकी राशि पर 6 परसेंट के एक्स्ट्रा चार्ज का भुगतान करना होगा। इसकी मैक्सिमम लिमिट 500 रुपये तक हो सकती है। इस बैंक के सेविंग अकाउंट होल्डर के लिए एवरेज मंथली बैलेंस 10,000 रुपये है। डीबीएस बैंक ने एसएमएस के माध्यम से अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है।
DBS बैंक के ग्राहकों को लगा झटका, अब अकाउंट में हर महीने 10,000 रुपये रखना जरुरी
डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर ने अपने कस्टमर्स के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। जिसके अनुसार अगर आप इस बैंक के कस्टमर हैं यानी आपका बैंक अकाउंट इस बैंक में है, तो अब आपको अपने सेविंग अकाउंट में हर महीने 10,000 रुपये महीने रखना आवश्यक हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको भारी जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता हैं। ये जुर्माना बचे हुए बैलेंस का 6 प्रतिशत या मैक्सिमम 500 रुपये तक हो सकता है।