गुरुवार के दिन शेयर बाजार में हलचल काफी तेज हो गई थी। आज हफ्ते के चौथे दिन भी लगातार तीसरे ट्रेड सेशन में बाजार में उछाल देखने के लिए मिल रहा है। आज प्री ओपनिंग सेशन में भी तेजी दर्ज की गई है। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स में 163.27 अंक की बढ़त के साथ 82,918.78 अंक पर रहा। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 64.35 अंक की बढ़त के साथ 25,309.10 के साथ ओपन हुआ था।
आज बीएसई का सेंसेक्स 987.91 अंकों की शानदार उछाल के साथ 83,743.42 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 306.15 अंकों की बढ़त के साथ 25,550.90 अंकों के स्टर पर बंद हुआ है।