सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का जलसमाधि आंदोलन

यवतमाल: उमरखेड़-क्रोडी सड़क की हालत बहुत दयनीय हो गई है और इस सड़क पर यात्रा करने वाले किसानों और नागरिकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने नागरिकों ने पेनगंगा नदी में जलसमाधि आंदोलन किया। इस दौरान सभी ने प्रशासन से आरसीसी सड़क का तत्काल निर्माण सहित सड़क और नालों पर बने पुलों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। आंदोलन की जानकारी मिलते ही अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *