राज्य में स्थापित की जाएंगी 1071 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं

मुंबई: आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने ऊर्जा उत्पादन की दिशा में राज्य के भविष्य के मार्ग के बारे में विस्तृत और व्यापक जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करके कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार किसानों को दिन में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करके कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी क्रियान्वित कर रही है।

राज्य में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा परियोजना 2.0’ के तहत महानिमति द्वारा जल्द ही 1071 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं चालू की जाएंगी। इन परियोजनाओं से राज्य के तीन लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *