मानसून के विदर्भ में दाखिल होने के 10 दिन बाद पश्चिम विदर्भ में जोरदार बारिश हो रही है। बुधवार को शुरू बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे तक जिले में 122.4 मिली मीटर बारिश हुई है। वहीं बुलढाणा जिले में 47 मिली बारिश दर्ज हुई। एक दिन में हुई इस मूसलाधार बारिश से जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। बुलढाणा जिले के माड नी और आरेगांव में नदियों में बाढ़ आने के कारण मेहेकर का वाशिम जिले से संपर्क टूट गया है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वाशिम-बुलढाणा में जोरदार बारिश, नदी नालों में आया उफान; दोनों जिलों का संपर्क कटा
वाशिम: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक वाशिम और बुलढाणा जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। नदी-नालों में तेज उफान आने से दोनों जिलों के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।