रेत उत्खनन ठेकेदारों की मनमानी, तहसीलदार नोटिस को दिखाया ढेंगा

गोंदिया: नदी तल से रेत का उत्खनन, भंडारण व परिवहन करते समय जहां शासन की नियम व शर्तों का पालन करना आवश्यक है, वहीं संबंधित ठेकेदार इनका उल्लंघन कर जिले में बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला तिरोड़ा तालुका में सामने आया है। रेत घाटों का ठेका मिलने के बाद प्रशासन को कोई रिकार्ड प्रस्तुत किए बिना रेत का उत्खनन व परिवहन करने वाले ठेकेदार को तिरोड़ा तहसीलदार ने नोटिस जारी कर रिकार्ड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हालांकि ठेकेदार ने उस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए रेत तस्करों के साथ-साथ अब रेत ठेकेदार भी प्रशासन पर बोझ बनते जा रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *