अमरावती: प्रहार संगठन के नेता और पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने सत्तारूढ़ भाजपा की तीखी आलोचना की है। कडु ने कहा, “पूरा देश जानता है कि भाजपा ने आपातकाल से भी बदतर व्यवहार किया है। यही नहीं प्रहार प्रमुख ने ईडी और सीबीआई जाँच को लेकर भी आड़े हाथों लिया। कडु ने पूछा, अगर ये लोग वाकई रामभक्त हैं तो ईडी ने आज तक किसी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?


संसद और विधानसभा की प्राक्कलन समिति मुख्य रूप से सरकार को मितव्ययिता बरतने की सलाह देती है। लेकिन यह बात सामने आई है कि इस समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के दो दिन के भोजन पर लाखों रुपए चांदी की थाली में खर्च किए गए। इस फिजूलखर्ची के लिए जहां राज्य विधानसभा के प्रशासकों की आलोचना हो रही है, वहीं बच्चू कडू ने उपरोक्त शब्दों से भाजपा पर निशाना साधा है। बच्चू कडू ने कहा, वर्तमान में सरकार में बहुत ही भावनाहीन लोग बैठे हैं। उनके पास कोई भावना नहीं है। आज राज्य में प्रतिदिन 10-15 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रोजगार गारंटी के मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।