इस घटना का वीडियो कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री बारिश में बस की ओर भागते नजर आ रहे हैं और बस के अंदर टपकते पानी से भी परेशान हैं। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी और आपातकालीन स्थितियों में किए जाने वाले समझौतों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई जा रही है।
गौरतलब है कि इस फ्लाइट में महाराष्ट्र के राज्य मंत्री आशीष जायसवाल और सावनेर से विधायक आशीष देशमुख भी सवार थे। उन्होंने भी मीडिया से बात करते हुए इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। जायसवाल ने साफ कहा, ‘यह यात्रियों के लिए बड़ी असुविधा है और ऐसी परिस्थितियों में यात्रा करना खतरनाक है।’