रवि किशन इस समय अपनी सीरीज मामला लीगल है को लेकर सुर्खियों में हैं, मामला लीगल है का सेकंड सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। रवि किशन अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच रवि किशन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि ऑस्कर में भारत की फिल्में लॉबी का शिकार हो जाती हैं। इस वजह से उन्हें खिताब नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कुछ कहा है।
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में रवि किशन ने अपने फ़िल्मी करियर को लेकर ढेर सारी बातें की इसी बीच जब उनसे पूछा गया लापता लेडीज ऑस्कर में पहुंची लेकिन वह अवार्ड जीत नहीं पाई इस विषय पर वह क्या कहना चाहेंगे? तब उन्होंने कहा की ऑस्कर में पक्षपात होता है। भारतीय फिल्में वहां मौजूद लॉबी का शिकार हो जाती है। हमारे साथ भी यही हुआ। लापता लेडीज लॉबी का शिकार हुई थी।